लोकसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की क्या होगी भूमिका, धूमल से मिले नड्डा.

Spread the love

हमीरपुर:- हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में शिकस्त खाने के बाद हिमाचल प्रदेश भाजपा ने अभी से लोकसभा 2024 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई केंद्रीय नेता हिमाचल के दौरे कर रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल के दौरे पर हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कांगड़ा के बाद हमीरपुर पहुँचे जहाँ पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल के साथ सर्किट हाउस हमीरपुर में भेंट की यह एक शिष्टाचार भेंट थी।
इस मौके पर हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा भी की गई। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार से नड्डा की भेंट को। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अहम माना जा रहा है।